ट्रेंडिंग धोनी के वो 5 VIDEOS जो ये बताते हैं M S DHONI बस एक नाम नहीं, दिल जीतने वाला “इमोशन” है ! By Rashmi Saxena Posted on August 7, 2019 36 second read 0 0 195 Share on Facebook Share on Twitter Share on Google+ Share on Reddit Share on Pinterest Share on Linkedin Share on Tumblr क्रिकेट खेलने वाले लौन्डे तो अपने देश में हजारों हो चुके लेकिन धोनी जैसा ना कोई हुआ और शायद ना कभी होगा। और जानते हैं ऐसा क्यों है ? ऐसा इस वजह से है क्योंकि धोनी जो भी करते हैं ना, वो डायरेक्ट दिल से करते हैं। बीच में मतलब वाला फिल्टर नहीं लगाते। इस आदमी में छलावा ना के बराबर है। खुल के अपनी जिंदगी, अपने इमोशन को जीता है ये शख्स और यही वजह है कि चाहे क्रिकेट का मैदान हो या फिर बाहर की दुनिया धोनी हर जगह दिल जीतने वाले इमोशन की तरह काम करते हैं। इस आर्टिकल में हम आपके लिए धोनी के वो 5 खास वीडियो चुनकर लाए हैं जो धोनी के 5 अलग अलग रूप दिखाते हैं। लेकिन अगर आप धोनी के सच्चे फैन हैं तो ये सभी 5 वीडियो आपको जिंदगी जीने के एकदम Cool फलसफ़े सिखाकर जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं। पहला फलसफा : चाहे जितने भी बड़े हो जाओ, दोस्त जिंदगी होते हैं ! ये वीडियो उस वक्त का है जब धोनी ने इंडियन क्रिकेट टीम में शोहरत हासिल कर ली थी। वो कामयाबी के सातवें आसमान पर थे। लेकिन रांची में अपने बचपन के दोस्तों के साथ जब वो एकदम बिहारी झारखंडी स्टाइल वाला हैंगआउट करते थे तो सब भूल के अपने दोस्तों के बीच वही पुराने वाले ‘महिया’ बन जाते थे दूसरा फलसफा : देश के नाम की वर्दी पहनो तो सिर्फ बदन पर नहीं, आत्मा पर भी ! धोनी ने वर्दी पहनी तो देश के नाम एक बहादुर फौजी की तरह तन और मन दोनों समर्पित कर दिया। जब इन्हें पद्मभूषण मिला तो पूरे देश ने देखा कि कैसे दिल से एक फौजी की तरह धोनी ने अपना सम्मान ग्रहण किया। फड़कती भुजाओं के साथ धोनी जिस तरह परेड करते हुए प्रेसीडेंट तक पहुंचे थे वो ये बताने के लिए काफी था अपनी Armed Forces के लिए इस इंसान के दिल में कितना सम्मान है। तीसरा फलसफा : बच्चे को बनाओ True Indian ! View this post on Instagram A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on Mar 24, 2019 at 6:19am PDT जीवा यानि धोनी की बेटी उनकी जान है। और धोनी अपनी बेटी को किस तरह की परवरिश दे रहे हैं, उसकी एक छोटी लेकिन दिल जीत लेने वाली झलक इस वीडियो में मिलती है। अपनी बेटी जीवा को धोनी हिन्दुस्तान की हर भाषा का सम्मान करना सिखा रहे हैं। चौथा फलसफा : मैं पल दो पल का शायर हूं, बस दो पल सबकी कहानी है ! How pleasing is this! 😍❤️#MSDhoni pic.twitter.com/0gasXKRZXc— Rea Dubey (@readubey) August 3, 2019 धोनी ने अपनी जिंदगी में जो हासिल किया है अगर उसका हजारवां हिस्सा भी कोई आम आदमी हासिल कर ले तो सारी उम्र अकड़ में घूमे। लेकिन धोनी… धोनी तो संत आदमी है यार ! अच्छी तरह जीवन का असली फलसफा पता है कि ये सब दो पल की कहानी है। ये उपर वाला वीडियो तो दिल जीत लेता है यार ! <3 <3 पांचवा फलसफा : बड़े होने का Load छोड़ो और जिंदगी के मज़े लो ! उपर वाले इस वीडियो में माही अपनी बीवी और कुछ दोस्तों के लिए जॉन अब्राहम के एक गाने झक मार के पर डांस कर के उन्हें हंसा रहे हैं। मैदान पर कैप्टन कूल रहने वाले और विरोधियों को अपने गेम प्लान से चित्त कर देने वाले धोनी का ये अंदाज बताता है कि लाइफ में चाहे जितने भी सीरियस रहो .. जब अपनों के बीच रहो तो उन्हें बस हंसा हंसा के मस्त कर दो.. ! कुल मिलाकर लोड मत लो.. Beacause ..That’s the Way… Mahi way !!
दिशा पाटनी की हर सेल्फी देखकर सोशल मीडिया पर लोग ‘पगला’ क्यों जाते हैं ? दिशा पाटनी की लेटेस्ट सेल्फी खतरनाक वाली वायरल हो रही है। लोग उन्हें ट्रोल …
खुल गया आखिरी TWIST: इस तरह होगा कार्तिक नायरा का मिलन स्टार प्लस के मोस्ट पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है” में आखिर उठ …
BIG BOSS 13: चौथा प्रोमो लॉन्च, शेफ बन सलमान पका रहे खिचड़ी लेकिन सेलिब्रिटी फैलाएंगे रायता! बिग बॉस 13 में सलमान बजायेंगे सभी कंटेस्टेंट की बैंड। जी हां, बिग बॉस …
मैं हूं अकबर… India का टोनी स्टार्क… समझे पाकिस्तान ! इंडिया का ‘अकबर’ UNITED NATIONS में पाकिस्तान की बैन्ड बजा रहा है और हिन्दुस्तानियों …
Zomato के बाद अब आया McDonalds का नंबर : इस बात पर भड़क गए ‘नॉनवेज बर्गर’ खाने वाले हिन्दू ! Zomato ने कहा था कि खाने का कोई धर्म नहीं होता। और अब McDonalds …